{"_id":"633aa8f177f5f062596d075d","slug":"jalaun-crime-12-lakhs-stolen-from-animal-trader-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Crime: पशु व्यापारी के घर 12 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Crime: पशु व्यापारी के घर 12 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 03 Oct 2022 03:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Oct 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले की कानून व्यवस्था की सराहना की थी, लेकिन चोरों ने दूसरे दिन ही पुलिस को चुनौती दे डाली। गोहन थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में एक पशु व्यापारी के घर में 12 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर चोरी करने के लिए दूसरे घर में घुसे थे लेकिन वहां उन्हें कुछ नहीं मिला तो चोरों ने पशु व्यापारी के घर को निशाना बनाया। घटना रविवार रात की है।
पीड़ित ने बताया कि वह एक दिन पहले व्यापारी के यहां से रुपए लेकर आया था। आज सभी लोगों को देने जाना था। ये सब पुलिस के लगातार गश्त न करने के कारण हुआ। पीड़ित ने बताया कि उन्हें जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो पुलिस चौकी को सूचना दी, उसके बाद भी पुलिस एक घंटे बाद पहुंच सकी।