{"_id":"69b6be17fc9eadc2ce0227c1","slug":"jalaun-controversy-over-police-recruitment-exam-question-mla-writes-to-chief-minister-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर विवाद, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, जांच कर कार्रवाई की मांग
Sun, 15 Mar 2026 08:00 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 15 Mar 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
विधायक विनोद चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक विवादित प्रश्न पर कालपी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा के हिंदी खंड में एक ऐसा प्रश्न पूछा गया, जो अत्यंत आपत्तिजनक है। उनका कहना है कि इस प्रश्न के माध्यम से समाज के एक सम्मानित वर्ग की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी का माहौल है।
पत्र के अनुसार परीक्षा में पूछा गया था कि अवसर के अनुसार बदल जाने के लिए एक शब्द में उत्तर दें। इसके विकल्पों में पंडित, अवसरवादी, निष्कपट और सदाचारी जैसे शब्द दिए गए थे। विधायक का कहना है कि इस तरह के विकल्प प्रस्तुत करने से एक वर्ग विशेष की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। पंडित का अर्थ विद्वान, ज्ञानी और सम्मानित व्यक्ति होता है लेकिन इसे अवसरवादी जैसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना पूरी तरह अनुचित और आपत्तिजनक है। विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही या जानबूझकर ऐसा प्रश्न शामिल किया गया है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
सोशल मीडिया पर भी जताई नाराजगी
परीक्षा में पूछे गए इस प्रश्न को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए सवाल उठाए हैं और संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रश्नों से अनावश्यक विवाद पैदा होता है और किसी भी वर्ग की भावनाओं को आहत नहीं किया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।