फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Child Hit by Bike, Body Found Near Pond After Couple Took Him Away

उरई: घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने के बहाने ले गए बाइक सवार दंपती, सुबह तालाब किनारे मिला शव

Sat, 28 Mar 2026 02:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 28 Mar 2026 02:19 PM IST
सार

Orai News: जालौन के उरई स्थित एट थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हुए बच्चे को एक दंपती अस्पताल ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचे और अगले दिन सुबह बच्चे का शव तालाब किनारे मिला।

विज्ञापन
Jalaun Child Hit by Bike, Body Found Near Pond After Couple Took Him Away
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोंच क्षेत्र के कुदारी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का अपनी पत्नी शंकुतला से विवाद हो गया था, जिसके बाद शंकुतला अपने मायके एट में अपने बेटे सूर्यांश (7) और एक बेटी के साथ रह रही थी। शुक्रवार दोपहर सूर्यांश सड़क पार कर रहा था, तभी एक बाइक सवार दंपती ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद बाइक सवार दंपती घायल बच्चे को अस्पताल ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गए। लेकिन इसके बाद न तो वे अस्पताल पहुंचे और न ही बच्चे का कोई पता चला। परिजनों ने देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रात में एट थाना पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन शनिवार सुबह बिजली पावर प्लांट के सामने एक तालाब किनारे सूर्यांश का शव पड़ा मिला। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रारंभिक आशंका है कि बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई और पकड़े जाने के डर से बाइक सवार दंपती ने शव को तालाब किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed