फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Body of young man found lying on the side of the railway track

Jalaun: रेलवे ट्रैक किनारे पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 15 Jan 2025 05:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Jan 2025 05:34 PM IST
सार

Jalaun News: रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पाठकपुरा का निवासी था।

विज्ञापन
Jalaun: Body of young man found lying on the side of the railway track
नफीस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की बाइक भी ट्रैक के पास खड़ी मिली। वह परिजनों से विवाद होने के बाद घर से निकल गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी नफीस मंसूरी (35) का शव बुधवार को झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक रिनिया फाटक के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन




लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि नफीस अपने भाई आमिर से विवाद होने के बाद घर से नाराज होकर निकल गया था। शव के पास ही उसकी बाइक भी खड़ी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नफीस के सिर पर चोट व नाक व मुंह से खून निकल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन के सामने आत्महत्या करने का लग रहा है। फिर भी जांच-पड़ताल की जा रही है। वह गुजरात के मनसौर में रहकर कपड़े बेचने का काम करता था। उसका एक बेटा है। उसकी मौत से पत्नी मुन्नी बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed