फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Body of middle aged man found blood soaked on the road alongside his bike family suspects murder

जालौन: सड़क पर बाइक संग खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मान रही हादसा

Sat, 03 Oct 2026 12:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 03 Oct 2026 12:23 PM IST
सार

Jalaun News: कैलिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरोदा कला में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर बाइक के पास अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jalaun Body of middle aged man found blood soaked on the road alongside his bike family suspects murder
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले में कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर सड़क के बीच एक्सेल सुपर पावर बाइक और उसके पास रामप्रकाश अहिरवार (58) उर्फ सटोले का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन



रामप्रकाश शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर में सोए थे। शनिवार सुबह शौचक्रिया के लिए निकली महिलाओं ने सड़क पर शव और बाइक पड़ी देख ग्रामीणों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद और कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed