{"_id":"6ac0a646715ada6b570bb5a8","slug":"jalaun-body-of-middle-aged-man-found-blood-soaked-on-the-road-alongside-his-bike-family-suspects-murder-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: सड़क पर बाइक संग खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मान रही हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: सड़क पर बाइक संग खून से लथपथ मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मान रही हादसा
Sat, 03 Oct 2026 12:23 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:23 PM IST
सार
Jalaun News: कैलिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बरोदा कला में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर बाइक के पास अधेड़ का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले में कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा कला में शनिवार सुबह प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर सड़क के बीच एक्सेल सुपर पावर बाइक और उसके पास रामप्रकाश अहिरवार (58) उर्फ सटोले का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामप्रकाश शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर में सोए थे। शनिवार सुबह शौचक्रिया के लिए निकली महिलाओं ने सड़क पर शव और बाइक पड़ी देख ग्रामीणों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद और कैलिया थानाध्यक्ष अवनीश पटेल पुलिस बल के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन