फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: BJP district president accused police personnel of assault, ruckus in SP office

Jalaun: एसपी दफ्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस में हाथापाई, आठ लोग घायल

Sat, 01 Jun 2024 05:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jun 2024 05:06 PM IST
सार

यूपी के जालौन में पुलिस कर्मियों व भाजपाइयों में हाथापाई का मामला सामने आया है। जिलाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं विवाद में पुलिस कर्मियों कोम भी चोट आई है।

विज्ञापन
Jalaun: BJP district president accused police personnel of assault, ruckus in SP office
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जालौन जिले में एसपी कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब एक बजे भाजपाइयों और पुलिस के बीच विवाद के बाद जमकर हाथापाई हुई। भाजपाई चुर्खी थानाध्यक्ष की शिकायत लेकर पहुंचे थे। मारपीट में दो भाजपा कार्यकर्ता व छह पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। सभी का मेडिकल कराया गया है। घायल भाजपाइयों को झांसी रेफर किया गया है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के बैरई गांव निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने शुक्रवार को सिरसाकलार थाने में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर चुर्खी थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इसी मामले में शनिवार को कालपी के पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन के साथ मंडल उपाध्यक्ष एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी डॉ. ईरज राजा से थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी से मिलकर भाजपाई कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तभी एक कार्यकर्ता ने एसपी को अपशब्द कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसे लेकर कार्यालय में तैनात सिपाहियों व भाजपाइयों में हाथापाई हो गई। मारपीट में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेवा रिसाल सिंह व भाजपा नेता राममोहन चतुर्वेदी को चोटें आई। इसके साथ ही एक उपनिरीक्षक सहित छह पुलिस कर्मियों का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं को झांसी रेफर किया गया है। उधर, हंगामे की सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पहुंचे और एसपी से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed