Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: balcony fell, seven people injured

Jalaun: बरात की निकासी के दौरान छज्जा गिरा, सात लोग घायल, मची चीख-पुकार

Sun, 11 Jun 2023 08:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Jun 2023 08:18 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में छज्जा गिरने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Jalaun: balcony fell, seven people injured
मकान के गिरे छज्जे का पड़ा मलबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में बरात की निकासी के दौरान डीजे छत की छज्जे से निकली बिजली की केबल से फंस गया। जिससे छज्जा भरभराकर गिर गया। जिससे उसमें खड़े सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकालते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव निवासी रियाज खान के बेटे जीशान की बरात उरई जा रही थी। रात करीब दस बजे बरात की निकासी के दौरान डीजे गाड़ी में बिजली की बंच केबल फंस गई। जिससे गांव के ही इमाम खान के मकान का एक मंजिला छज्जा केबल की चपेट में आकर अचानक गिर पड़ा।
विज्ञापन


जिसके मलबे में मुहम्मदाबाद निवासी रहूफ की 14 वर्षीय पुत्री कनीजा, सारंगपुर निवासी रेहाना (65) अजीतापुर निवासी खुशनूर (20), परवीन, सबाना, नूरजवी, महमूना आदि मलबे में दब गए। लोगों ने मलबे को हटाकर सभी घायलों को मेडिकल काॅलेज पहुंचाया। लोगों का कहना है कि घर के ऊपर से निकली बंच केबल को ऊंचा कराने के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed