{"_id":"63fd9f0e33c61d4ff805e003","slug":"jalaun-an-old-man-fell-into-the-river-trying-to-escape-from-truck-died-due-to-drowning-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: ट्रक से बचने के चक्कर में नदी में गिरा वृद्ध, पानी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: ट्रक से बचने के चक्कर में नदी में गिरा वृद्ध, पानी में डूबने से मौत
Tue, 28 Feb 2023 11:58 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Feb 2023 11:58 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले के कालपी में टहलने गया वृद्ध ट्रक से बचने के चक्कर में नदी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजघाट निवासी संतोष कुमार (60) मंगलवार सुबह प्रतिदिन की भांति टहलने गए थे।
विज्ञापन
जब वह पुल की रेलिंग के पास टहल रहे थे उसी समय तेज रफ्तार ट्रक सामने से आता दिखा जिससे वह घबरा गए और बचने के चक्कर में नदी में गिर गए। जिससे पानी में डूब कर उनकी मौत हो गई। जानकारी पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने जाते थे। उनके तीन पुत्र हैं।
विज्ञापन