फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Accused released on bail threw inflammable substance on teenager

Jalaun: जमानत पर छूटे आरोपी ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Jul 2023 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Jul 2023 11:22 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में जमानत पर छूटे आरोपी ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे किशोरी का हाथ झुलस गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Jalaun: Accused released on bail threw inflammable substance on teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में जमानत पर जेल से छूटकर आए छेड़छाड़ के आरोपी ने किशोरी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे उसका हाथ झुलस गया। किशोरी की मां ने बेटी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इकहरा निवासी मान सिंह पर एक महिला ने 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पुलिस ने जब रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो महिला ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले में 15 जून को पुलिस ने मान सिंह को जेल भेज दिया था। दो दिन पूर्व वह जमानत पर छूटकर गांव आया था। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह उनकी बेटी घर के बाहर बैठी थी। तभी मान सिंह व महाराज सिंह वहां आ गए और बेटी के साथ गाली-गलौज करते हुए बेटी के मुंह पर तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन

बेटी ने मुंह पर हाथ लगा लिया, जिससे उसका मुंह तो बच गया लेकिन हाथ झुलस गए। आरोपी मौके से भाग निकले। बेटी के चिल्लाने पर जब वह बाहर आई तो उसे तत्काल अस्पताल ले गई। सीओ रविंद्र गौतम ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मेडिकल परीक्षण में तेजाब की पुष्टि नहीं हुई है। किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ से उसके हाथ झुलसे हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed