फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Accident, Uncontrolled school vehicle collides with electric pole, 15 children including driver injured

Jalaun Accident: अनियंत्रित स्कूल वाहन बिजली के खंभे से टकराया, चालक समेत 15 बच्चे घायल, मौके पर आलाधिकारी

Wed, 22 Nov 2023 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

Jalaun News: चालक की बड़ी लापरवाही ने बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया था। बताया जाता है कि गाड़ी चला रहा चालक कानों में ईयर फोन लगाए हुए था। गाना सुन रहा था और उसी मस्ती में वह इतना लीन हो गया कि रांग साइड पर चलने लगा।

विज्ञापन
Jalaun Accident, Uncontrolled school vehicle collides with electric pole, 15 children including driver injured
अस्पताल में खड़े ग्रामीण और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कोंच कस्बे में एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली वाहन बिजली के खंभे से टकरा कर खंदक में चला गया। हादसे में गाड़ी में बैठे 15 बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, गंभीर हालत होने पर कुछ को झांसी रेफर किया गया है।

विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलेला व हिंगुटा के स्कूली बच्चों को लेकर सूरज ज्ञान स्कूल जा रही मैक्सो गाड़ी, कैलिया बाईपास पर श्मशान घाट के पास अनियंत्रित हो गई। वह सीधे  बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें चालक और स्कूली बच्चे घायल हो गए। राहगीरों ने मदद की और एम्बुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 18 बच्चे सवार थे। गंभीर रूप से घायल चालक आशीष पुत्र मोहरसिंह निवासी देवगांव को झांसी व अथर्व को ग्वालियर तथा अन्य पांच बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसडीएम अतुल कुमार, सीओ रामसिंह आदि भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। सूचना मिलते ही डीएम राजेश कुमार पांडे तथा पुलिस कप्तान डॉ. ईराज राजा भी मौके पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईयर फोन बना हादसे का कारण
चालक की बड़ी लापरवाही ने बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया था। बताया जाता है कि गाड़ी चला रहा चालक कानों में ईयर फोन लगाए हुए था। गाना सुन रहा था और उसी मस्ती में वह इतना लीन हो गया कि रांग साइड पर चलने लगा और सामने खंभा भी उसे नजर नहीं आया। खंभे से टकराकर गाड़ी खंदी में गिरने लगी थी। गनीमत रही की पोल से वाहन सद गया और पलटा नहीं। यदि ऐसा हो जाता तो बच्चों के साथ यह हादसा और बड़ा हो सकता था।

ये हुए घायल
हादसे में चालक आशीष (25) पुत्र मोहरसिंह निवासी देवगांव, कक्षा यूकेजी का अथर्व (7) पुत्र अनिल, कक्षा 12 का विक्की (17) पुत्र रविंद्र कुमार, कक्षा चार की सोमिया (10) पुत्री अनिल कुमार, कक्षा तीन का सोनू (8) पुत्र अजीज, सूर्यांश (7) पुत्र पुष्पेंद्र, कक्षा चार की मानवी (9) पुत्री पुष्पेंद्र पटेल, माधव पुत्र रजनीकांत, कक्षा छह का अनिरुद्ध (12) पुत्र शत्रुघ्न, सौहिल (11) पुत्र अजीज, तानिष (6) पुत्र रजनीकांत, गजराज (6) पुत्र यशपाल, रितेश (13) पुत्र अनिल कुमार, कक्षा नौ का कार्तिक (14) पुत्र हरिओम पटेल, शिवम (14) पुत्र गंगाराम निवासीगण ग्राम फुलेला व कक्षा आठ का अंशुल कुमार (13( पुत्र यशपाल सिंह निवासी हिगुटा घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed