फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun Accident: Bike rider hit by an unknown vehicle, died

Jalaun Accident: शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 28 Feb 2023 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Feb 2023 11:21 AM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Jalaun Accident: Bike rider hit by an unknown vehicle, died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले में शादी समारोह से बाइक से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया, राहगीरों ने उसे लहूलुहान हालत में एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
सोमवार रात बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निकट एट से शादी समारोह से लौट रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी पवन गुप्ता (30) को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे  बाइक सवार उछलकर हाईवे पर गिरा। जिस कारण सिर में गहरी चोट लगने से ज्यादा खून बह गया।
विज्ञापन


काफी देर तक हाईवे किनारे पड़ा रहने की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रात के वक्त राहगीरों ने युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की खबर पुलिस ने परिजनों को दी। खबर पाकर परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घटना के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed