{"_id":"6016c989a04af65c0a1eca91","slug":"jaipur-udaipur-trains-will-run-via-farrukhabad-route-kanpur-central-anwarganj-bilhaur-and-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद रूट से चलेंगी जयपुर-उदयपुर की ट्रेनें, कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, बिल्हौर व कन्नौज होते हुए चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद रूट से चलेंगी जयपुर-उदयपुर की ट्रेनें, कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, बिल्हौर व कन्नौज होते हुए चलेंगी
Sun, 31 Jan 2021 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Jan 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कन्नौज-फर्रुखाबाद रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन होने के बाद इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बढ़ गया है। लखनऊ से जयपुर और कामाख्या से उदयपुर के बीच ट्रेनों का संचालन इसी रूट से होगा। ट्रेन नंबर 09715 जयपुर से हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को पांच फरवरी से चलेगी।
यह ट्रेन जयपुर से रात 9:05 बजे चलकर फर्रुखाबाद होते हुए अनवरगंज स्टेशन सुबह 8:33 बजे, कानपुर सेंट्रल सुबह नौ बजे तो गोमतीनगर सुबह 11:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09716 गोमती नगर से छह फरवरी से सोमवार, बुधवार और शनिवार को शाम 4:45 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल शाम 7:20, अनवरगंज स्टेशन शाम 7:35 बजे और दूसरे दिन जयपुर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी।
इसके अलावा स्पेशल ट्रेन 09709 उदयपुर से आठ फरवरी से हर सोमवार शाम चार बजे चलकर दूसरे दिन अनवरगंज सुबह 11:40 बजे, कानपुर सेंट्रल सुबह 11:55 बजे तो कामाख्या तीसरे दिन यानी बुधवार देर रात के बाद 12:35 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन 09710 कामाख्या से हर गुरुवार 11 फरवरी से शाम 6:30 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4:05 बजे कानपुर सेंट्रल और अनवरगंज सुबह 4:25 बजे और चौथे दिन देर रात 12:35 बजे उदयपुर पहुंचेगी।