{"_id":"6a9f2791d40972076300c792","slug":"jai-narayan-vidya-mandir-won-11-medals-in-badminton-kanpur-news-c-362-1-ka11003-155946-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बैडमिंटन में जय नारायण विद्या मंदिर ने जीते 11 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बैडमिंटन में जय नारायण विद्या मंदिर ने जीते 11 पदक
विज्ञापन
कानपुर। बस्ती में पांच से सात सितंबर तक विद्या भारती की क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और सात रजत समेत कुल 11 पदक अपने नाम किए। इस आधार पर छह खिलाड़ियों का चयन दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
अंडर-19 बालिका वर्ग में सिद्धि झा, सलोनी कठेरिया, वैष्णवी सिंह परिहार और जानवी मिश्रा की टीम ने विजेता बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में स्मिता कुशवाहा व श्रेया राय और अंडर-14 में कनिका सुचारी व अपेक्षा कठेरिया की टीमों ने उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीते।
वहीं, बालक वर्ग के अंडर-17 में दिव्यांशु पटेल, अंडर-19 में दिव्यांशु सोनकर और शिवांक पटेल ने अपनी टीमों को उपविजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। श्रेयस झा, अंशुमन और अस्मित दिवाकर ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद विद्यालय के छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 9 से 12 अक्तूबर तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी विद्या भारती की ओर से प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय अध्यक्ष विनीत चंद्र, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्रा, कोषाध्यक्ष विजय अजमानी, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी और उपप्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं।