फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Jagadguru launched the trailer of the film The Diary of West Bengal

UP: जगदगुरु ने फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का ट्रेलर किया लांच, बांग्लादेशी परिवार की घटना पर आधारित है फिल्म

Sun, 11 Aug 2024 08:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Aug 2024 08:28 PM IST
सार

जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बांग्लादेश के एक परिवार की घटना पर आधारित फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का ट्रेलर लांच किया। 

विज्ञापन
Jagadguru launched the trailer of the film The Diary of West Bengal
जगदगुरु ने फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का ट्रेलर किया लांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुलसी पीठाधीश्वर जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल का ट्रेलर रविवार को तुलसी पीठ में लांच किया। निर्माता जीतेंद्र नारायण सिंह (वसीम रिजवी), निर्देशक सनोज मिश्रा व कलाकार अर्शिन मेहता, यजुर मारवाह शामिल रहे। फिल्म बांग्लादेश के हालात और पश्चिम बंगाल की उथल पुथल भरी पृष्ठभूमि पर आधारित है।

विज्ञापन


इसमें क्षेत्र की परंपराएं, रोहिंग्या शरणार्थियों की भयावह दुर्दशा, बांग्लादेश से घुसपैठ का संकट और लव जिहाद की विवादास्पद घटना का चित्रण किया गया है। जगदगुरु ने कहा कि यह फिल्म भारत माता के सामने आने वाले खतरों की बेबाक सच्चाई को साहसपूर्वक चित्रित करती है। फिल्म के निर्माता जीतेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई यात्रा नहीं है। यह उन कठोर वास्तविकता का आईना है, जिन्हें जानबूझ कर नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


निर्देशक सनोज मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल समृद्ध संस्कृति वाला प्रदेश है लेकिन यह एक ऐसा क्षेत्र भी है जहां घेराबंदी की गई है। फिल्म उन असहज सच्चाइयों को सामने लाती है जिन्हें कई लोग छिपाना पसंद करते हैं। फिल्म 30 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। मुख्य कलाकार अर्शिन मेहता व यजुर मारवाह ने कहा कि यह अनोखा अनुभव है।बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन की किताब पर आधारित यह फिल्म बांग्लादेश के एक हिंदू परिवार की सच्ची घटना पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed