फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ITI students will get virtual training, practical knowledge will be given through simulator technology

आईटीआई छात्रों को वर्चुअल प्रशिक्षण: सिम्युलेटर तकनीक से दिया जाएगा प्रयोगात्मक ज्ञान, जोखिम का खतरा भी नहीं होगा

Mon, 16 May 2022 10:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 May 2022 10:34 AM IST
सार

राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद ने शिक्षण-प्रशिक्षण में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत सिम्युलेटर तकनीक से आईटीआई के छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस तकनीक से प्रशिक्षण देना किसी वीडियो गेम खेलने जैसा होगा। 

विज्ञापन
ITI students will get virtual training, practical knowledge will be given through simulator technology
आईटीआई कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य व्यावसायिक शिक्षा परिषद (एससीवीटी) अगले सत्र से सिम्युलेटर तकनीक से आईटीआई के छात्रों को प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रही है। यह वीडियो गेम की तरह की तकनीक है। इससे वेल्डर और पेंट ट्रेड के छात्र वर्चुअल स्प्रे और वेल्डिंग गन से बिना जोखिम प्रशिक्षण ले सकेंगे।

विज्ञापन

अभी इन दोनों ट्रेडों के छात्रों को मैनुअल प्रशिक्षण दिया जाता है। जरा सी चूक होने पर चोट लगने का खतरा रहता है। आए दिन उपकरण भी खराब होते हैं। सिम्युलेटर तकनीक में छात्रों को उपकरण दिए जाएंगे। छात्र जो भी करेंगे, उसका सीधा प्रसारण स्क्रीन पर होगा। मसलन वेल्डिंग ट्रेड के छात्रों को वर्चुअल वेल्डिंग गन दी जाएगी, इसमें चिंगारी भी वर्चुअल ही निकलेगी। इसी तरह पेंटिंग के छात्र वर्चुअल स्प्रेगन से पेंटिंग करना सीखेंगे। इससे रंग की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सिम्युलेटर तकनीक के आने से छात्र किसी भी प्रैक्टिकल को आसानी से कर सकेंगे। साथ ही सॉफ्टवेयर से चलने वाले सिम्युलेटर से अगर छात्र ने गलती की, तो वीडियो गेम की तरह गेम ओवर हो जाएगा। छात्र को दोबारा से शुरू करना होगा। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि छात्रों को दोबारा गलती सुधारने का मौका मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नौ ट्रेडों के छात्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं शिशिक्षु कानपुर मंडल राहुल देव ने बताया कि इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, पेंटर, एमएमवी, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, सोलर टेक्नीशियन, टेक्नीशियन मैकेनिक, फायर टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट के छात्रों को इस तकनीक से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed