फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IT Intelligence team raids the main branch of District Cooperative Bank

Kanpur News: जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में आईटी इंटेलीजेंस की टीम का छापा

Sat, 22 Nov 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
IT Intelligence team raids the main branch of District Cooperative Bank
इटावा। शहर के आईटीआई चौराहे के पास स्थित जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में शुक्रवार दोपहर आयकर विभाग की इंटेलीजेंसी टीम ने छापा मारा। तीन कारों से आई टीम के साथ स्थानीय पुलिस और पीएसी भी मौजूद रही। टीम ने लगभग छह घंटे तक सर्वे किया। इस बीच टीम को कई अनियमित्ताएं मिली हैं। टीम शाम छह बजे कुछ दस्तावेज साथ लेकर रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी हाल में बैंक में हुए 102 करोड़ के गबन के मामले से जुड़ी थी। जल्द ही इस मामले में टीम कई लोगों को नोटिस जारी कर सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे आयकर निदेशक आरके गुप्ता के निर्देश पर तीन कारों से टीम जिला सहकारी बैंक की शाखा पहुंच गई। यहां भूतल और प्रथम तल पर बने कार्यालय में बैठकर टीम ने सर्वे शुरू किया। टीम के आते ही पूरे कार्यालय में खलबली मच गई। टीम ने मौके पर मिले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। साथ ही करीब छह घंटे तक दस्तावेज चेक किए। सूत्रों के अनुसार, टीम ने 2018 से लेकर 2023 तक के दस्तावेजों को चेक किया है।
विज्ञापन

यह सभी 102 करोड़ के घोटाले से जुड़े बताए गए हैं। कई दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर उन्हें जब्त करके टीम शाम छह बजे अपने साथ ले गई। टीम में सहायक निदेशक विमलेश राय, अविनाश सोनवानी, आयकर निरीक्षक कय्यूम अहमद, देव अनंत श्रीवास्तव, धीरज यादव, राजेंद्र कुमार, रवि पासवान समेत लगभग 10 लोग शामिल रहे। रेलवे चौकी प्रभारी दयाशंकर पटेल, तकिया चौकी प्रभारी पुलिस बल व पीएसी की एक टुकड़ी मुख्य दरवाजे के बाहर तैनात रही। टीम के घुसने के बाद किसी के भी कार्यालय में घुसने और अंदर से किसी के बाहर आने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed