फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   issue of tanneries in Kanpur, government take big decision

कानपुर: जांच पूरी होने के बाद भी एक साथ नहीं खुलेंगी सभी टेनरियां, सीएम का ये निर्देश भी जान लें

Thu, 27 Jun 2019 12:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
issue of tanneries in Kanpur, government take big decision
कानपुर टेनरी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंगलवार को लोकभवन में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही जाजमऊ की बंद पड़ी टेनरियों को जल्दी खोलने का निर्देश अधिकारियों को दिया है, लेकिन टेनरियों का खुलना इतना आसान नहीं लग रहा है। टेनरियों में रखे गए ड्रमों की रिपोर्ट शासन को जाने के बाद यह तय होगा कि किस टेनरी ने मानक को पूरा किया और किसने नहीं किया।
विज्ञापन


इसके बाद मानक नहीं पूरा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू होगी। कहा जा रहा है कि इसी बीच जिन्होंने मानक पूरा किया है, उन टेनरियों को खोल दिया जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा होने में भी अभी 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि चमड़ा उद्योग भी प्रदेश के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

ऐसे में जो टेनरी संचालक नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं, उनकी टेनरियों को बंद न रखा जाए। फिलहाल टेनरियों में रखे गए ड्रमों की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट तैयार करने का काम चल रहा है। इसमें दो दिन और लगेंगे। इसके बाद यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जहां से यह तय होगा कि कितनी टेनरियां रिपोर्ट में गलत पाई गईं और कितनी सही।

इसके बाद ही उनके खोलने और उन पर कार्रवाई का आदेश जारी होगा। बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस राठौर ने बताया कि अभी टेनरियों के खोलने की तारीख तय नहीं की गई है। पहले जांच रिपोर्ट में देखा जाएगा उसमें क्या-क्या कमियां पाई गई हैं। उसके आधार पर दिशा निर्देश तय होंगे, कार्रवाई तय होगी। फिर जाकर टेनरियों को खोलने का आदेश होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed