फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   issue of Akhilesh photo tampering in kannauj

कन्नौज में अखिलेश यादव की फोटो से छेड़छाड़, भड़के सपाई

Tue, 03 Jul 2018 07:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Jul 2018 07:15 PM IST
सार

पूर्व ब्लाक प्रमुख ने तिर्वा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
 

विज्ञापन
 issue of Akhilesh photo tampering in kannauj
अखिलेश यादव

विस्तार

यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल साइट पर पोस्ट करने पर सपाई भड़क गए।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
 

समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव तमाम कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को तिर्वा कोतवाली पहुंचे। सपाईयों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई और इस आपत्तिजनक फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

विज्ञापन

 

ऐसा करने वाले ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान किया है और माहौल खराब करने का प्रयास किया है। ऐसे कृत्य को समाजवादी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। सपाईयों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस मौके पर इंद्रेश यादव, सीटू यादव, घनश्याम सिंह, अमित कुमार, अवनीश यादव आदि मौजूद रहे। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणी को लेकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। जांच के लिए तहरीर सर्विलांस सेल पर भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed