फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irrigation department worker missing, suspected of jumping into canal

Kanpur News: सिंचाई विभाग कर्मी लापता, नहर में कूदने की आशंका

Wed, 27 Aug 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Irrigation department worker missing, suspected of jumping into canal
जसवंतनगर। घर से निकला सिंचाई कर्मचारी सोमवार शाम लापता हो गया। तलाश के दौरान मंगलवार सुबह भोगनीपुर गंगा नहर पुल के पास उसकी चप्पलें मिलीं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में कूद गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस, गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक कर्मचारी का कुछ पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


अजय कुमार यादव (48) निवासी सराय ऐसर सिंचाई विभाग में पतरौल के पद पर कार्यरत है। सोमवार शाम चार बजे घर पर कुछ देर बाद आने की बोल कर निकल गया था। देर रात तक न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से फोन करके जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसआई ललित कुमार ने बताया कि परिजनों ने सूचना दी कि उन्हें भोगनीपुर नहर के पास अजय कुमार की चप्पलें मिली हैं। इस पर गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम लगाकर तलाश कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी खंगाला जा रहा है। एसआई ने बताया कि परिजनों ने अजय कुमार के मानसिक बीमार होने की भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed