फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iron trader missing from barrage, bike and mobile found

Kanpur News: बैराज से लोहा व्यापारी लापता, बाइक और मोबाइल मिले

Fri, 01 Aug 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Iron trader missing from barrage, bike and mobile found
कानपुर। गंगाबैराज से बुधवार देर रात रायपुरवा का लोहा व्यापारी संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी बाइक और मोबाइल मिले हैं। वह करबला में सीसीटीवी फुटेज में पैदल जाते हुए दिखाई दिया है। रायपुरवा और नवाबगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश कराया लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन



रायपुरवा के कारवालोनगर निवासी सुजीत का 25 वर्षीय बेटा राज उर्फ शुभम बुधवार रात करीब आठ बजे घर से कुलीबाजार कहकर निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने कॉल किया लेकिन फोन नहीं रिसीव हुआ। परिजनों ने रायपुरवा थाना पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने वायरलेस कर दिया। देर रात नवाबगंज पुलिस को उसकी बाइक, मोबाइल और हेलमेट गंगा बैराज में मिले। पुलिस की सूचना पर परिजन गंगाबैराज पहुंच गए। परिजनों ने रायपुरवा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। रायपुरवा थाना प्रभारी संजय गौड़ ने बताया कि युवक करबला के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पर रात 10:27 बजे पैदल जाता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



रायपुरवा पुलिस ने बताया कि लोहा व्यापारी पांच महीने पहले भी लापता हो गया था। वह तीन-चार दिन बाद लाैट आया था। फिलहाल प्रथम दृष्टया जांच में व्यापारिक लेनदेन की बात सामने आ रही है। इसी के चलते हो सकता है तनाव में वह घर से निकला गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed