फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iron rods robbed DCM robbed, two were arrested

सरिया लदी डीसीएम को लूटा, दो धरे गए

Wed, 23 Dec 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात
अमर उजाला ब्यूूराो, कानपुर देहात Updated Wed, 23 Dec 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने नीली बत्ती लगाकर बोलेरो से लूट करने वाले गिरोह के दो
विज्ञापन
सदस्यों को धर दबोचा।

गिरोह ने सोमवार की देर रात मैथा नगर रोड पर सरिया लदी डीसीएम को लूट लिया था। इधर, चालक परिचालक को बोलेरो से दूर जाकर फेंक दिया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश एक बाग में लूटी सरिया लदी डीसीएम व बोलेरो के साथ जाकर छिप गए।

 मंगलवार को पुलिस ने दो बदमाशों को भी पकड़ लिया। जबकि दो अन्य भाग निकले, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली शिवली क्षेत्र में सक्रिय लुटेरों ने सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे मैथा नहर रोड पर रनियां से सरिया लादकर जा रही डीसीएम को निशाना बनाया। बदमाश बोलेरो पर नीली बत्ती लगाए थे। डीसीएम को ड्राइवर विमलेश कुमार हीरापुर, थाना बेवर, जिला मैनपुरी व हेल्पर हीरापुर को आगे आकर रोक लिया।

 ड्राइवर ने अधिकारी समझकर डीसीएम रोक दिया। बदमाशों ने असलहों के दम पर ड्राइवर व हेल्पर को बोलेरो में डाल लिया। जबकि, दो बदमाश सरिया लदी डीसीएम को लेकर चले गए। इधर, बोलेरो सवार बदमाशों ने ड्राइवर व हेल्पर के हाथ पैर-बांधकर बाघपुर चौकी के गांव रास्तपुर के पास फेंक दिया। इधर, ड्राइवर ने किसी तरह से हाथ पैर खोलकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में चारों तरफ घेराबंदी कराई।


इधर, बदमाश अपने को फंसता देख मैथा नहर से जसापुर गांव से निकलकर रास्ते में एक घने बाग में जाकर छिप गए। मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने बदमाशों के छिपे होने की सूचना पर छापा मारा।

 थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाग के अंदर सरिया लदी डीसीएम, नीली बत्ती लगी बोलेरो व चार बदमाश मिल गए। इनमें से छोटू उर्फ ताज आलम जुगिआना आजाद नगर थाना ककवन कानपुर नगर व अरविंद सिंह सुरिया थाना रसूलाबाद दबोचे गए। इनके पास से दो तमंचा व छह कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं।

 लूट की वारदात के बाद खुलासा करने पर अपर पुलिस अधीक्षक ऋषि पाल सिंह ने टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed