फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki, who was released from jail, said I will meet my people and tell them about my days in jail

जेल से छूटे इरफान: बोले- लंबे समय बाद ली खुली हवा में सांस, अपने लोगों से मिलकर बताएंगे जेल में कैसे बीते दिन

Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Sep 2025 10:52 PM IST
सार

पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने जेल से छूटने के बाद कहा कि लंबे समय बाद खुली हवा में सांस ली।

विज्ञापन
Irfan Solanki, who was released from jail, said I will meet my people and tell them about my days in jail
पत्नी के साथ इरफान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजगंज जेल से रिहा होने के बाद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि 34 महीने बाद खुली हवा में सांस ली है। इसके लिए उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमेशा मेरे परिवार का साथ दिया। हर रोज वह फोन करके बच्चों का हालचाल लेते रहते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द ही वह अपने लोगों के साथ बैठकर जेल में इतने दिन कैसे बीते इसे लेकर विस्तार से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के सहयोग की वजह से उनके जेल में रहते उनकी पत्नी विधायक बनीं। जेल से निकलने के बाद कार में उनकी पत्नी विधायक नसीम सोलंकी, बेटा और दोनों बेटियां पहले से ही इंतजार कर रही थीं। वह लोग सुबह ही महाराजगंज पहुंच गए थे। देर रात उनका महानगर पहुंचने पर जाजमऊ के पास स्वागत हुआ। घर पहुंचने पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इटली से फोन पर बात कर उन्हें जेल से रिहा होने की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed