फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki: Physical verification of Irfan's seized properties begins

Irfan Solanki: इरफान की जब्त संपत्तियों का भौतिक सत्यापन शुरू, विवेचक आज देंगे रिपोर्ट

Sun, 10 Mar 2024 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 10 Mar 2024 12:21 AM IST
सार

Kanpur News: लिखापढ़ी में जब्त कार इरफान के घर से मिलने पर हुई फजीहत के बाद डीसीपी पूर्वी ने विवेचकों को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Irfan Solanki: Physical verification of Irfan's seized properties begins
इरफान सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट में सीज की गई कार आरोपी सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर से मिलने पर हुई पुलिस की फजीहत के बाद शनिवार को डीसीपी पूर्वी ने संबंधित विवेचकों को जब्त संपत्तियों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया है। विवेचकों को 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपनी है। इसके चलते सत्यापन शुरू कर दिया गया है। वहीं, विधायक की शेष संपत्ति की जानकारी जुटाने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें विधायक की जब्त संपत्तियों की सूची में तीन वाहनों का जिक्र था लेकिन गुरुवार को ईडी के छापे के दौरान एक वाहन विधायक के घर पर खड़ा मिला था और दूसरा वाहन भी पुलिस की कस्टडी में नहीं मिला। इसे लेकर पुलिस की खूब फजीहत हुई। इसके बाद एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार रात ही दोनों चार पहिया वाहनों को जब्त किया गया। शनिवार को डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने जाजमऊ में दर्ज गैंगस्टर एक्ट मामले की जांच और विवेचना कर चुके पूर्व जाजमऊ थाना प्रभारी अरविंद सिंह सिसोदिया, पूर्व इंस्पेक्टर फीलखाना सुनील कुमार सिंह, तत्कालीन फीलखाना थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह और जाजमऊ प्रभारी अजय मिश्रा के साथ बैठक की। डीसीपी ने बैठक में साफ निर्देश दिए कि संपत्ति का भौतिक सत्यापन विवेचक व बीट कांस्टेबल खुद मौके पर जाकर करेंगे। इसका फोटो और वीडियो भी बनाएंगे। जांच में देखा जाएगा कि जब्त संपत्तियों का उपयोग तो नहीं हो रहा, किसी ने कब्जा तो नहीं कर लिया या बेच तो नहीं दी गईं।

विज्ञापन

विधायक की ये संपत्तियां की जा चुकी हैं जब्त
तीन कार (टाटा सफारी, आई-10, क्रेटा) कीमत 21 लाख, रिवाल्वर व राइफल कीमत 1.10 लाख, बैंक खाते (बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइन्स शाखा में दो खाते, एसबीआई जाजमऊ शाखा में एक व लखनऊ विधानसभा मार्ग शाखा में दो खाते, इनमें 19,12,629 रुपये हैं), स्वर्ण जयंती विहार योजना में तीन करोड़ के तीन प्लाॅट (162 वर्ग मीटर के दो व 163.33 वर्गमीटर का एक प्लाॅट), मधुबन बापू धाम योजना में 300 वर्ग मीटर का आठ करोड़ का एक प्लाॅट जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत 11.41 करोड़ रुपये है। वहीं, उनके भाई रिजवान सोलंकी का स्वर्णजयंती विहार योजना में 162 वर्ग मीटर का एक करोड़ कीमत का प्लॉट, आशियाना रेजीडेंशियल स्कील में 55 लाख रुपये कीमत का फ्लैट आदि जब्त किया गया।
विज्ञापन

शौकत अली की ये संपत्तियां की गईं जब्त
चार बैंक खाते (एसबीआई की शारदानगर शाखा में एक व तिलकनगर शाखा में तीन खाते) इन खातों में 9,89,043 रुपये, जाजमऊ गज्जूपुरवा में 295.51 वर्गमीटर में बने अपार्टमेंट, ग्वालटोली सिविल लाइन में 54.35 वर्गमीटर, 1162.36 वर्गमीटर में बने फ्लैट, जिसकी कीमत 52,54, 33000 रुपये आंकी गई है। हिस्ट्रीशीटर मो. अज्जन उर्फ एजाज की उन्नाव के कटरी अलुहापुर सरेसा में .4250 हेक्टेयर जमीन जब्त की गई है। जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed