फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki case witness first released, then arrested

Kanpur News: इरफान सोलंकी मामले के गवाह को पहले छोड़ा फिर पकड़ा

Tue, 20 Jan 2026 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Irfan Solanki case witness first released, then arrested
कानपुर। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मामले में गवाह अनवरगंज निवासी अकील अहमद खान को स्वरूपनगर पुलिस ने पहले छोड़ा फिर सोमवार शाम नजरबंद कर लिया। उसे मंगलवार कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसके खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक युवक को जीप में बिठाते और कुछ देर बाद छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अकील अहमद खान का बताया जा रहा है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

बांसमंडी निवासी जफर शाकिर ने 13 अक्तूबर 2019 को अनवरगंज निवासी अकील अहमद खान के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई थी। कोर्ट में मामला चल रहा था। इस बीच अकील अहमद खान पूर्व विधायक के आगजनी और रंगदारी मामले में गवाह बन गया। उसे सुरक्षा के लिए गनर भी मिल गया था। इस मामले में पेश न होने पर कोर्ट ने अकील अहमद खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। कमिश्नरी पुलिस को वारंट का दो दिन पहले पता चला जिस पर उसका गनर हटा लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी वांछित नहीं है। स्वरूपनगर पुलिस उसे कोर्ट के आदेश में पकड़ने गई थी। उसने पैर में फ्रैक्चर होने की बात बताई, जिस पर उसे घर में नजरबंद कर लिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं अकील अहमद कहा कहना है कि वह अपने घर में हैं। उन्हें किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मामले को दिखवाया जा रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed