फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, Assets worth 50 crores of MLA and his henchmen marked, confiscation action will start soon

Irfan Solanki Case: विधायक और उनके गुर्गों की 50 करोड़ की संपत्ति चिह्नित, जल्द शुरू होगी जब्तीकरण की कार्रवाई

Fri, 20 Jan 2023 09:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Jan 2023 09:06 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी सहित पांचआरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई जल्द शुरू होगी। इसके अलावा, जाजमऊ में 25 करोड़ की एक और संपत्ति का पता चला है, जिसका जांच भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, Assets worth 50 crores of MLA and his henchmen marked, confiscation action will start soon
इरफान सोलंकी और उनके मददगार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस अब तक 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति चिह्नित कर चुकी है। इनको इरफान सोलंकी और उनके गैंग में शामिल गुर्गों ने गलत तरीके से अर्जित किया था।

विज्ञापन

इन संपत्तियों में वीआईपी रोड पर स्थित छह मंजिला अपार्टमेंट और जाजमऊ में एक अपार्टमेंट शामिल है। इरफान उनके भाई रिजवान, सपा नेत्री के पिता शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला और मोहम्मद शरीफ पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में इसकी जांच इंस्पेक्टर फीलखाना कर रहे हैं। ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि एक से दो दिनों के अंदर गैंगस्टर मामले में भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी। जल्द ही संपत्तियों का जब्तीकरण शुरू होगा। साथ ही, अन्य संपत्तियों की जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाजमऊ स्थित एक और संपत्ति की जांच शुरू
पुलिस सूत्रों के अनुसार इरफान सोलंकी शौकत अली के साथ जाजमऊ की पुरानी चुंगी में हिलाल अपार्टमेंट के नाम से बहुमंजिला इमारत बनवा रहे थे। कार्रवाई के बीच उनके तीन सहयोगी टेनरी मालिक अर्ध निर्मित बिल्डिंग ही बेच रहे हैं। जिससे कि उक्त इमारत को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई से बचाया जा सके।

इस प्रापर्टी की कीमत 25 करोड़ से अधिक की आंकी गई है। साथ ही इरफान के भाई रिजवान की जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में एक और प्रापर्टी होने की बात सामने आई है। जेसीपी के अनुसार संपत्तियों का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही उन संपत्तियों को भी कार्रवाई की जद में लाया जाएगा।

आरोपियों की संपत्ति की जानकारी यहां दें
पुलिस कमिश्नर ने गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया में लोगों से अपील की कि इरफान समेत पांच आरोपियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जिस किसी को उनकी अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी है, तो वह 9454403758, 9454403745, 9454400447 इन नंबरों पर व्हॉट्सएप कर सकता है। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed