फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IRCTC will run two special trains in January for four Jyotirlingas and South

चार ज्योतिर्लिंग और दक्षिण घूमने के लिए जनवरी में दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा आईआरसीटीसी

Thu, 17 Dec 2020 09:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Dec 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will run two special trains in January for four Jyotirlingas and South
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
आईआरसीटीसी की तरफ से जनवरी-2021 में दो बार ट्रेन से भारत दर्शन करने का मौका मिलेगा। 10 और 28 जनवरी को यात्रा शुरू होगी। 10 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी को खत्म होने वाली भारत दर्शन यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराया 8505 रुपये होगा।
विज्ञापन


इसमें चार ज्योतिर्लिंग (महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ) के अलावा गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारकाधीश और साबरमती आश्रम के दर्शन कराए जाएंगे। दूसरी भारत दर्शन यात्रा  28 जनवरी से शुरू होकर छह फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


इसमें दक्षिण भारत के स्थल जैसे रामेश्वरम, कांचीपुरम, कन्याकुमारी, मदुरई का भ्रमण कराया जाएगा। इसका प्रति व्यक्ति किराया 9450 रुपये है। टूर पैकेज में स्लीपर क्लास में यात्रा के अलावा शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का खाना), बोतल बंद पानी, ठहरने का इंतजाम, टूर गाइड, सुरक्षा किट, गैर वातानुकूलित बस यात्रा, ट्रेन में सिक्योरिटी गार्ड भी होंगे। कानपुर, लखनऊ, बनारस, झांसी के यात्रियों को बैठने की व्यवस्था उनके स्टेशनों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट ऑनलाइन या कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के आईआरसीटीसी ऑफिस से भी बुक हो सकती है। कानपुर के लोगों के लिए बुकिंग हेल्पलाइन 8287930930, 8287930932, 8287930934 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed