{"_id":"62491535e3044c1f3251cc1a","slug":"irctc-tour-package-2022-visit-religious-places-like-ayodhya-ram-temple-in-ac-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी टूर पैकेज 2022: एसी ट्रेन में करें धर्मस्थलों के दर्शन, जानिए मिलेंगी क्या सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी टूर पैकेज 2022: एसी ट्रेन में करें धर्मस्थलों के दर्शन, जानिए मिलेंगी क्या सुविधाएं
Sun, 03 Apr 2022 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Apr 2022 09:40 AM IST
सार
भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन, आईआरसीटीसी ने धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए नया टूर पैकेज प्रस्तुत किया है। इसमें किफायती शुल्क पर यात्री अयोध्या राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर, बैजनाथ मंदिर, गंगासागर, कोलकाता, जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईआरसीटीसी ने स्लीपर और एसी थ्री श्रेणी के कोच वाली ट्रेन से धर्मस्थलों की यात्रा कराने का टूर पैकेज जारी किया है। 23 अप्रैल से एक मई तक चलने वाले इस पैकेज का एसी थ्री का प्रति व्यक्ति किराया 23830 रुपए और स्लीपर कोच का चार्ज 16700 रुपए होगा। इसमें नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना और धर्मशालाओं में ठहरने के साथ नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है।
विज्ञापन
आगरा से चलकर ट्रेन झांसी, ग्वालियर, कानपुर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी और गंगासागर तक की यात्रा कराकर लौटेगी। कानपुर सेंट्रल से स्टेशन से भी चढ़ने और उतरने की सुविधा होगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के प्रबंधक अमन कुमार ने बताया कि टूर पैकेज में अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), बैजनाथ मंदिर (जसीडीह), गंगासागर, काली मंदिर (कोलकाता), पुरी में जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर सहित कई धार्मिक स्थलों की सैर कराई जाएगी।आठ रातों और नौ दिनों के इस टूर पैकेज की बुकिंग ऑनलाइन के साथ ही सेंट्रल स्टेशन पर आईआरसीटीसी के ऑफिस से कराई जा सकती है।
विज्ञापन