फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iranian gang miscreants were dropped on fake bail, the gang's active miscreant is in Barmer jail

फर्जी जमानतों पर छूटे थे ईरानी गैंग के बदमाश, गैंग का सक्रिय बदमाश बाड़मेर जेल में है बंद

Fri, 05 Feb 2021 12:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Feb 2021 12:55 PM IST
विज्ञापन
Iranian gang miscreants were dropped on fake bail, the gang's active miscreant is in Barmer jail
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीआईडी तो कभी एसटीएफ बताकर लोगों से लाखों की टप्पेबाजी करने वाले ईरानी गैंग के सक्रिय बदमाश पिल्लौर हुसैन व उसके तीन साथी भी फर्जी तरीके से जमानत हासिल करके जेल से छूटे थे। इन दिनों पिल्लौर राजस्थान की बाड़मेर जेल में हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बाड़मेर जाकर उसके खिलाफ बी वारंट तामील कराया है। टप्पेबाजी की अधिकतर वारदातों में ईरानी गैंग का हाथ होता है। ये पुलिस, सीआईडी या फर्जी आईपीएस अधिकारी आदि बनकर लोगों से रकम, जेवरात आदि पार कर देते हैं।
विज्ञापन

कुछ समय पहले शहर में भी वारदात हुई थी। इसमें राजस्थान के बाड़मेर निवासी गैंग के चार सदस्य पिल्लौर हुसैन, अनवर मिर्जा, रियासत खान व महाराष्ट्र के जल गांव निवासी मोहम्मद अली को कलक्टरगंज पुलिस ने जेल भेजा था।

सभी जमानत पर छूट गए थे। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी जमानतदारों के जरिये जमानत ली है। इसलिए उनको भी आरोपी बनाया गया है।

विवेचक ने बाड़मेर जाकर वहां की कोट में वारंट तामील करवा दिया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद आरोपी कानपुर लाए जाएंगे। बीते साल एक नवंबर को बिरहाना रोड पर चोकर कारोबारी के कर्मचारी रंजीत से पांच लाख की टप्पेबाजी में भी गैंग का हाथ होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed