{"_id":"5915bf034f1c1b7a0485275a","slug":"ipl-ten-match-in-greenpark-between-gujrat-and-haidarabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL10: गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ग्रीनपार्क में मुकाबला, टॉस होगा अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL10: गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ग्रीनपार्क में मुकाबला, टॉस होगा अहम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 13 May 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर के ग्रीनपार्क में शनिवार को गुजरात लॉयंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच में टॉस फिर अहम होगा। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस मैदान पर खेले गए सभी आईपीएल मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
ग्रीनपार्क में आईपीएल सीजन-9 (2016) से टी-20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी। यहां पर पहला मैच गुजरात लॉयंस व कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुआ था। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रन बनाए थे। गुजरात ने चार विकेट से मैच जीत लिया था।
इसके बाद मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच में भी बाद में बल्लेबाजी करने वाली गुजरात ने छह विकेट से मैच जीता था। बुधवार को भी हुए मैच में बाद में खेलने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात को दो विकेट से मैच हराया था। इसके अलावा 26 जनवरी को हुए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में भी इंग्लैंड ने बाद में बल्लेबाजी करते हुए भारत को सात विकेट से हराया था।