फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPL is international branding of the city

आईपीएल मैच से शहर की होगी अंतरराष्ट्रीय ब्रांडिंग

Wed, 04 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
IPL is international branding of the city
आईपीएल सीजन 9 - फोटो : demo pics
अमित अवस्थी
विज्ञापन

कानपुर। शहर में पहली बार हो रहे आईपीएल मैच शहर के लिए कई अवसर लेकर आ रहे हैं। जहां होटल, ट्रैवल, खान-पान कारोबारियों को करोड़ों रुपये का कारोबार मिलेगा। वहीं शहर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी ब्रांडिंग होगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच 182 देशों में देखा जाएगा। इसके मायने यह है कि ग्रीनपार्क को यूरोपीय, अमेरिकी, एशिया, अफ्रीकी देशों तक देखा जाएगा।
शहर से चमड़ा, सोने की ज्वैलरी, हस्तशिल्प आइटमों का सबसे ज्यादा निर्यात किया जाता है। इन उद्योगों के कारण भी शहर की अंतरराष्ट्रीय पहचान है। हालांकि इनकी पहुंच विश्व के अभी भी तमाम देशों में नहीं हैं, जिसकी कमी आईपीएल मैच पूरा कर देगा। जो शहर की अंतरराष्ट्रीय पहचान को और आगे बढ़ाएगा।
विज्ञापन

यूपीसीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईपीएल मैचों में दुनिया भर के खिलाड़ी खेलते हैं। इस कारण यह वेस्टइंडीज,
दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, जिम्बाब्वे सहित  दुनिय के 182 देशों में देखा जाता है। आईपीएल मैचों के दौरान टीवी स्क्रीन पर स्टेडियम का नाम, शहर के विभिन्न हिस्सों का नजारा भी दिखाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा करोड़ों का कारोबार
d होटल: शहर में आईपीएल मैच पहली बार होने जा रहा है। ऐसे में शहर के होटल कारोबारियों को शानदार कारोबार की उम्मीद है। शहर में 170 छोटे-बड़े होटल और 230 रेस्टोरेंट हैं।
d ट्रैवल्स: मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में बाहरी लोग आते हैं। लखनऊ, मुंबई, कोलकाता के अलावा कई अन्य देशों से भी दर्शक यहां पहुंचेंगे जो हवाई जहाज, ट्रेन या बस से आएंगे। शहर के आसपास जिलों से भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।
d खान-पान: स्टेडियम में 32,753 दर्शकों के बैठने की क्षमता है, जो मैच के दौरान खान-पान का भी लुत्फ उठाएंगे। लाखों लीटर पानी के अलावा चिप्स, कोल्डड्रिंक, बर्गर-पिज्जा व अन्य
खानपान का करोड़ों रुपये का कारोबार होगा।
32,753 दर्शक देख सकेंगे आईपीएल
आईपीएल मैच 32,753 दर्शक देख सकेंगे। 14 बॉक्स में 125, पैवेलियन बालकनी में 1525, पैवेलियन ग्राउंड मं 1280, ए बालकनी में 1500, ए ग्राउंड में 1300, यूपीसीए इंवीटेशन में 1000, बी स्पेशल में 1675, बी जनरल में 4000, बी गर्ल्स में 150, सी बालकनी में 4800, सी स्टाल में 5500, डीचेयर में 1500, डी इंवीटेशन में 725, ई-पब्लिक में 200, डायरेक्ट्रेट पैवेलियन में 2873, वीआईपी पैवेलियन में 2600, 12 बाक्स डायरेक्ट्रेट पैवेलियन में 100 सीटे, 9 बाक्स वीआईपी पैवलियन 99 सीट में दर्शक मैच देख सकेंगे।

फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधि शहर आने लगे
आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात लायंस, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रतिनिधि शहर पहुंचने लगे हैं। बुधवार को कुछ प्रतिनिधि शहर पहुंच गए। गुरुवार या शुक्रवार को फ्रेंचाइजी के सीईओ भी शहर में आ जाएंगे। जो मैच संबंधी तैयारी देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed