फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   intravenous stroke in up election

भीतर-भीतर भितरघात

Sun, 12 Mar 2017 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Mar 2017 11:10 AM IST
सार

कई सीटों पर आपसी कलह से मिली हार

विज्ञापन
intravenous stroke in up election
डेमो पिक

विस्तार

कानपुर नगर और देहात की 14 विधानसभा की अधिकतर सीटों पर भाजपा को जरूर बंपर जीत मिली, लेकिन कुछ सीटों पर भितरघातियों ने समीकरण बिगाड़ दिया। जिसका असर यह हुआ कि कई दिग्गज धराशायी हो गए।
विज्ञापन


आर्यनगर सीट पर सलिल विश्नोई शुरू से अपनी जीत को पक्की मानकर चल रहे थे, लेकिन उनकी पार्टी के भीतर ही पिछले करीब एक साल से विरोध चल रहा था। जिसमें कुछ सभासदों की सक्रिय भूमिका बताई जा रही है। कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े पदाधिकारियों ने समय से मना तो लिया लेकिन अंदर ही अंदर चिंगारी सुलग रही थी। इसी तरह सीसामऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी आखिरी समय तक अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थे।
विज्ञापन


परिणाम आने के बाद पता चला कि जिन क्षेत्रों से वह जीत की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहां का वोट उनके विपरीत गया। सीसामऊ में भाजपा से टिकट के दावेदारों की संख्या कई थी। जिसमें एक पूर्व विधायक, एक पूर्व प्रत्याशी और एक वर्तमान पार्षद की सक्रियता अधिक बतायी जा रही थी। अब कहा जा रहा है कि जिन लोगों को टिकट नहीं मिला उन्होंने खेल कर दिया। यही वजह है कि जीती हुई सीट भाजपा हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सपा और कांग्रेस गठबंधन के बीच जहां भी प्रत्याशी उतारे गए,उन सीटों पर भी आखिर वक्त पर दोनों पार्टियों के बीच ही खेल हो गया। महाराजपुर में सपा से अरुणा तोमर और कांग्रेस के राजाराम पाल मैदान में डटे रहे। नतीजा यह रहा कि दोनों ही धराशायी हो गए। यह हाल भोगनीपुर में भी हुआ। यहां भी कांग्रेेस और सपा के प्रत्याशी एक साथ उतारे गए, दोनों हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed