फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Interstate vehicle thief gang busted, Three miscreants arrested

चित्रकूट: तीन अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद

Tue, 12 Apr 2022 03:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Apr 2022 03:04 PM IST
सार

चित्रकूट में मंगलवार को पुलिस ने चोरी के वाहनों को बरामद कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि यह अंतरराज्यीय वाहन चोर हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Interstate vehicle thief gang busted, Three miscreants arrested
अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन अभियुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में बरगढ़ पुलिस टीम ने स्वाट टीम के साथ अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा है। इनके कब्जे से दस बाइकें बरामद हुईं जो प्रयागराज जिले से चोरी की गई थीं। तीनों चोर प्रयागराज जिले के ही निवासी हैं। तीनों के खिलाफ मेजा व कोरावं थाने में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बरगढ़ थानाध्यक्ष शिवमूरत यादव व स्वाट प्रभारी की संयुक्त टीम ने सोमवार की शाम को ओवरी मोड़ से प्रयागराज जिले के अंतरराज्यीय वाहन चोर अवनीश सिंह उर्फ अभिषेक सिंह निवासी सिपहुआ, संतोष सिंह निवासी घोघी रत्यौंरा, रितेश सिंह उर्फ रिशू निवासी ग्राम मवइया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एक चोर बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने चार चोरी की बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों ने बताया कि बरगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की छह बाइकें छिपा कर रखी हैं। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया है। तीनों चोरों को जेल भेजा गया है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Interstate vehicle thief gang busted, Three miscreants arrested
पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिलें - फोटो : अमर उजाला

आसपास के जिला में बेचते हैं वाहन
अंतरराज्यीय वाहन चोर संगठित गिरोह है जो प्रयागराज, कौशांबी से बाइकें चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर मप्र में बेचते हैं। मप्र से मोटरसाइकिल चोरी कर उप्र में बेचते रहे हैं। प्रयागराज से चोरी की बाइक चित्रकूट, रीवा सतना मप्र व बांदा में जाकर बेचते हैं। मप्र क्षेत्र से चोरी कर लाए वाहन प्रयागराज व कौशांबी में बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed