{"_id":"5807c3854f1c1b672c7049de","slug":"intercity-express-will-not-run-27-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 दिन नहीं चलेगी प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 दिन नहीं चलेगी प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 20 Oct 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (फाइल फोटो)
लखनऊ से कानपुर के बीच अप-डाउन करने वाले यात्रियों के लिए सबसे उपयुक्त मानी जाने वाली ट्रेन प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 दिन नहीं चलेगी। शुक्लागंज गंगापुल पर मरम्मत की वजह से 11 नवंबर से 27 दिसंबर तक इस ट्रेन को भी कैंसल कर दिया गया है।
ट्रेन से रोज हजारों यात्री लखनऊ से कानपुर के बीच यात्रा करते हैं। इस ट्रेन का सुबह दस बजे कानपुर पहुंचने और शाम साढ़े पांच कानपुर से छूटने का समय है। ड्यूटी ऑवर के मुताबिक होने से दैनिक यात्रियों के लिए यह ट्रेन सबसे उपयुक्त है। यह ट्रेन प्रतापगढ़ से अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव होकर कानपुर आती और जाती है। 27 दिन इस इसके न चलने से यात्रियों को काफी परेशानी होगी।