{"_id":"5d90c7848ebc3e015e1b695d","slug":"intercity-brake-shoe-jam-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा में इंटरसिटी के ब्रेक शू जाम, भरथना स्टेशन पर ट्रेन रोक तकनीकी टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा में इंटरसिटी के ब्रेक शू जाम, भरथना स्टेशन पर ट्रेन रोक तकनीकी टीम ने की जांच
Sun, 29 Sep 2019 08:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 29 Sep 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
इटावा में रोकी गई इंटर सिटी
- फोटो : अमर उजाला
इटावा में शिकोहाबाद से चलकर कानपुर को जाने वाली इंटरसिटी की एक बोगी में रविवार की सुबह ब्रेक शू जाम हो गया। भरथना स्टेशन पर ट्रेन को टीम ने मरम्मत की। 15 मिनट के बाद ट्रेन को कानपुर के लिए रवाना किया गया।
भरथना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर कानपुर के लिए जा रही इंटरसिटी ने जैसे ही इकदिल स्टेशन को पार किया तो इंजन से चौथी बोगी में अचानक ब्रेक शू जाम होने की शिकायत हुई। इस पर ट्रेन के चालक ने टूंडला कंट्रोलर को सूचना दी।
भरथना स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन को रोका गया और मौके पर मौजूद तकनीकी टीम ने जाम हो रहे ब्रेक शू को ठीक किया। ट्रेन में यात्रा कर रहे इटावा के रामसनेही ने बताया कि अचानक ट्रेन झटके लेने लगी थी।
विज्ञापन
भरथना निवासी यात्री मैकूलाल ने बताया कि तकनीकी कमी बताई गई थी, लेकिन जल्द ही ट्रेन को रवाना कर दिया गया। भरथना स्टेशन मास्टर एमपी सिंह ने बताया कि ट्रेन 7:55 मिनट पर प्लेटफार्म पर पहुंची जिसे ठीक करने के बाद करीब 8: 10 मिनट पर रवाना किया गया।