फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inter district robber injured in encounter had a reward of 25 thousand rupees was absconding in many cases

Fatehpur: अंर्तजनपदीय लुटेरा मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, 25 हजार का था इनाम…कई मामलों में चल रहा था फरार

Sat, 07 Dec 2024 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:29 AM IST
सार

Fatehpur News: थरियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में अंर्तजनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जिले के तीन लूट के मुकदमों के अलावा, कानपुर चकेरी में चोरी, नरवल में अपहरण, ललौली थाने में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Inter district robber injured in encounter had a reward of 25 thousand rupees was absconding in many cases
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर के पास शनिवार भोर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी कई लूट के मामलों में वांछित चल रहा था। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस के खोखा, एक कारतूस, 1250 रुपये और घटनाओं में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन

एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कन्नौज जिला गुरसहायगंज थाने के सराय प्रयाग निवासी शेर सिंह के पुत्र विशाल को इंटेलिजेंस विंग व थाना थरियांव पुलिस की संयुक्त प्रयास से मुठभेड़ में पकड़ा जा सका है। विशाल सदर कोतवाली, थरियांव थाने के लूट के मुकदमों में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम रखा था।

विज्ञापन

आरोपी के बाएं पैर पर लगी गोली
सर्विलांस की लोकेशन पर आरोपी की टीमों ने घेराबंदी की। आरोपी अपाचे बाइक से हथगाम की ओर जा रहा था। पुलिस के रोकने पर बाइक मोड़कर भागने लगा। रोड पर गिट्टी पड़े होने से बाइक समेत गिरा। घिरा देखकर पुलिस पर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में विशाल के बाएं पैर गोली लगी। उसे सीएचसी थरियांव में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed