फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Instructions to stop salary of CMO

सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश

Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of CMO
कानपुर देहात। जिले में अप्रैल व मई के दौरान महज 48 गोल्डन कार्ड ही बन सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एमओआईसी को भी सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में डेंगू को लेकर डीएम ने बैठक की। बैठक में उन सभी तरीकों पर बात की गई, जिससे डेंगू को नियंत्रित किया जा सके। डीएम ने कहा कि ऐसे गांव को चिह्नित किया जाए। जहां डेंगू का प्रकोप ज्यादा है। इससे बचाव से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही लार्वा को मारने वाली मशीन का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम की हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। डॉक्टर व प्रशासनिक अधिकारी अपनी भूमिका तय कर कार्रवाई करें। इसके बाद में गोल्डन कार्ड बनाने की भी समीक्षा की गई। डीएम ने नाराजगी जताते हुए बताया कि अप्रैल व मई में केवल 48 गोल्डन कार्ड ही बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो मानक से बेहद कम है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बैठक में मौजूद एमओआइसी को सख्त हिदायत भी दी। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
जिले में दो लोग मिले संक्रमित
कानपुर देहात। जिले में सोमवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 5836 हो गई है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि अभी तक 5727 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भले ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो गई हो, लेकिन अभी भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

घर से निकलने से पहले मास्क जरूर पहने और समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करें। जिले में फिलहाल 30 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। 35 हॉटस्पॉट एरिया में आवागमन पर रोक के अलावा लगातार सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed