फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector second wifes love drama

दरोगा की दूसरी बीवी का लव ड्रामा

Tue, 07 Mar 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Mar 2017 11:55 PM IST
सार

- पहली पत्नी से हुई मारपीट, दिन भर चली पंचायत
- अंत में दोनों पत्नियों में हुआ समझौता, अलग-अलग रहेंगी

विज्ञापन
inspector second wifes love drama
डेमो पिक

विस्तार

पहले रेल बाजार, फिर महिला थाने में दिन भर एक दरोगा का फैमिली-लव ड्रामा चला। खुद को दरोगा की दूसरी पत्नी बता रही महिला ने दरोगा के साथ ही जीने-मरने की कसमें खाईं। उसने पूरे थाने में चिल्ला-चिल्लाकर हरहाल में दरोगा के साथ ही रहने की बात कहीं।
विज्ञापन


उसने दरोगा के शादीशुदा और बच्चे होने के बावजूद उसके साथ ही रहने की जिद पकड़ ली। दरोगा की दूसरी शादी पर कहा कि राजा दशरथ ने तो तीन-तीन शादियां की थीं, इन्होंने दूसरी कर ली तो क्या हुआ। मैं इन्हें किसी हाल में नहीं छोड़ूंगी। ये जेल जाएंगे तो वहीं जाऊंगी, ये गंगा में कूदकर जान देंगे तो मैं भी साथ में मर जाऊंगी। महिला के लव ड्रामे का पटाक्षेप दोनों पत्नियों के बीच समझौते के साथ हुआ। दोनों पत्नियां अलग-अलग रहेंगी, दरोगा दोनों के पति बने रहेंगे।
विज्ञापन


शहर के एक थाने में एसआई और वर्तमान में कानपुर चुनाव सेल में तैनात एक दरोगा पत्नी समेत ट्रैफिक पुलिस लाइन में रहते हैं। सोमवार को फर्रुखाबाद निवासी एक महिला ने दरोगा को अपना पति बताते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। उसने महिला थाने में भी शिकायत की थी। महिला थाने की इंस्पेक्टर ने मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था। इससे पहले दूसरी पत्नी रेलबाजार थाने से एक सिपाही को लेकर दरोगा के घर चली गई। दूसरी पत्नी ने दरोगा की पहली पत्नी के बच्चों द्वारा उसके साथ मारपीट करने और चाकू लेकर दौड़ाने का आरोप लगाया।  इसके बाद दोनों पक्षों को पहले रेलबाजार, फिर महिला थाने लाया गया। जहां घंटों पंचायत के बाद दोनों पत्नियों में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में तैनाती के दौरान हुई दूसरी शादी
2008 में फर्रुखाबाद में तैनाती के दौरान दरोगा के संबंध वहीं मकान मालिक की पत्नी से हो गए। मकान मालिक की पत्नी ने पति को छोड़कर उनसे शादी कर ली। शादी के बाद वह मिर्जापुर में रहने लगी। महिला के मुताबिक दरोगा ने बताया था कि उसकी पहली पत्नी को कैंसर है, जिसकी वजह से वह उसके साथ नहीं रहता है। 


पति पर एकाधिकार के चक्कर में लड़ाई
पुलिस के मुताबिक दूसरी पत्नी दरोगा पर केवल अपना अधिकार चाहती थी। जिसके चलते दोनों पत्नियों में मारपीट हो गई। हालांकि दोनों में बाद में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed