फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspection

धान खरीद केंद्र पर तौल कर रहा बाहरी गिरफ्तार

Sun, 27 Dec 2020 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
inspection
inspection - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। धान खरीद केंद्रों पर किसानों के साथ हो रही धांधली का तब खुलासा हुआ जब पुखरायां के मंडी परिसर में अचानक जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र पहुंच गए। वहां पर न केंद्र प्रभारी और न कोई कर्मी मौजूद था। एक निजी व्यक्ति वहां किसानों से धान की खरीद करवा रहा था। केंद्र पर मौजूद किसानों ने उक्त व्यक्ति पर दलाली करने का आरोप लगाया तो डीएम ने तत्काल उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए। दूसरी ओर पकड़े गए निजी व्यक्ति का कहना रहा कि वह केंद्र प्रभारी के कहने पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

पुखरायां मंडी परिसर में रसद एवं खाद्य विभाग की ओर से धान खरीद केंद्र है। उक्त केंद्र पर एक बाहरी व्यक्ति गोलू यादव अपनी मनमानी कर व्यापारियों की सांठगांठ से तौल करता है। किसानों को लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। किसानों का कहना रहा कि किसकी ट्रॉली लगाकर धान की तौल करा दी जाती है पता ही नहीं चलता। जानकारी पर गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री पहुंचे थे। उन्होंने एसडीएम दीपाली भार्गव को सूचना दी थी। साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को अवगत कराया था। एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर जांच की थी। उन्होंने केंद्र प्रभारी को तीन दिन में मौके पर मौजूद किसानों के धान की तौल कराने के लिए निर्देशित किया था।
विज्ञापन

शनिवार को मंडी परिसर में संचालित धान केंद्र का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने औचक निरीक्षण किया। किसानों ने प्राइवेट व्यक्ति द्वारा अपनी मनमानी से तौल कराने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने धान की तौल करा रहे प्राइवेट व्यक्ति को गिरफ्तार करने का पुलिस को निर्देश दिए। मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि खरीद केंद्र प्रभारी के कहने पर तौल करा रहा था। जिलाधिकारी ने खरीद केंद्र प्रभारी के मौके पर मौजूद न होने पर
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कर कार्रवाई निर्देश दिए हैं।
तहसीलदार रामशंकर वर्मा को लेखपाल के साथ मौजूद रहकर धान की तौल कराने के लिए निर्देशित किया। मंडी में भ्रमण कर व्यवस्थाएं ठीक कराए जाने को कहा। तहसीलदार ने धान की तौल तत्काल शुरू करा दी। चौकी इंचार्ज अतुल गौतम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजीव राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed