फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspection of Child and Women care homes in kanpur

'लड़कों से तो नहीं मिलवाया जाता', फिर संवासिनियों ने तपाक से दिया ये जवाब

Tue, 07 Aug 2018 04:43 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 04:43 PM IST
सार

- एसीएम, सीओ, प्रोबेशन अधिकारी ने की जांच
- महिला शरणालय और बालिका बालक गृह गई टीम

विज्ञापन
Inspection of Child and Women care homes in kanpur
फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर और प्रदेश के देवरिया नारी निकेतनों में देह व्यापार का खुलासा होने पर कानपुर शहर में भी जांच-पड़ताल कराई गई। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने टीम बनाकर महिला शरणालय और बालिका बालक गृह स्वरूप नगर भेजा।
विज्ञापन


जांच में एसीएम और सीओ ने महिलाओं और किशोरियों से पूछा कि लड़कों से जबरदस्ती मिलवाया तो नहीं जाता है तो जवाब मिला नहीं। सिर्फ मां, पिता, भाइयों से ही मुलाकात कराई जाती है। किसी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी नहीं मिली है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने जांच के लिए एसीएम 4 रिजवाना शाहिद, सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव और जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडेय को भेजा। यह टीम पहले महिला शरणालय में गई। महिला शरणालय में इस समय 70 महिलाएं और उनके 10 बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Inspection of Child and Women care homes in kanpur
फाइल फोटो
एसीएम और सीओ ने पहले सामूहिक रूप से सभी से पूछा कि बाहरी लड़कों या पुरुषों से जबरन मिलवाया तो नहीं जाता है। सभी ने कहा कि नहीं। इसके बाद दोनों अफसरों ने चार-पांच महिलाओं को अलग ले जाकर कई तरह के सवाल किए। पूछा कि कोई बाहरी पुरुष तो यहां नहीं आता-जाता है। जबरन किसी के साथ तो नहीं भेजा जाता है।

सभी ने कहा कि इस तरह की कोई बात नहीं है। इसके बाद टीम बगल में ही स्थित बालिका बालक गृह पहुंची। यहां पर 10 से लेकर 18 साल तक की 97 लड़कियां थीं।

एसीएम और सीओ ने यहां भी महिला शरणालय की तरह कई सवाल पूछे। किसी ने कोई भी शिकायत नहीं की। एसीएम ने बताया कि दोनों गृहों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इससे 24 घंटे निगरानी की जाती है। दोनों गृहों में किसी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी नहीं मिली। लगातार निगरानी होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed