{"_id":"6af8ba68d2f76a4789057ef0","slug":"inspected-the-wheels-of-all-four-ac-coaches-and-recorded-statements-kanpur-news-c-362-1-ka11029-160841-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चारों एसी कोच के पहियों की जांच की, बयान लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चारों एसी कोच के पहियों की जांच की, बयान लिए
विज्ञापन
कानपुर। चौरीचौरा एक्सप्रेस के चार एसी कोच के पटरी से उतरने की घटना की तकनीकी जांच चल रही है। शनिवार को चार सदस्यीय जांच दल ने न्यू कोचिंग काॅप्लेक्स में खड़े दुर्घटनाग्रस्त कोच के पहियों, स्प्रिंग, सस्पेंशन और कलपर की जांच की। ट्राली को कोच से अलग कर उसके अलग-अलग हिस्सों की तकनीकी जांच की गई। घटनास्थल पर पटरियों को बदलने के बाद रेलवे ने उन्हें फिटनेस दे दी है। इसके साथ ही इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया। कई लोगों के बयान भी लिए हैं।
जांच दल ने सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त कोचों की ट्राली को अलग कराया। इसके बाद पहियों की बनावट, उनके बीच की दूरी, स्प्रिंग सस्पेंशन और कपलर की माप ली। इन सभी पुर्जों के निर्धारित मानकों से मिलान के जरिये यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं किसी तकनीकी खामी के कारण तो कोच पटरी से नहीं उतरे। रेलवे अधिकारी सभी माप और तकनीकी तथ्यों का मिलान कर रहे हैं।
इसके साथ ही शनिवार को जांच टीम ने कई लोगों के बयान लिए। अभी कुछ और लोगों के बयान दर्ज होने बाकी हैं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि जांच टीम दुर्घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की पड़ताल कर रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी जानकारी और तकनीकी तथ्यों का मिलान करने के बाद समग्र रिपोर्ट तैयारी होगी। इसके बाद रिपोर्ट मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन
रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के सोमवार को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर सेंट्रल स्टेशन प्रशासन तैयारी में जुटा है। प्लेटफार्म नंबर एक में रंगरोगन के साथ, पंखों, इलेक्ट्राॅनिक सूचना पटलों और अन्य यात्री सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। बैठक कक्ष को भी सजाया-संवारा जा रहा है। रेलमंत्री के सोमवार दोपहर कानपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। इस दौरान कानपुर से दिल्ली के लिए नियमित एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्यक्रम है। इधर, शनिवार को स्टेशन में आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। बीडीएस और डॉग स्क्वाॅड की टीम ने सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, प्रतीक्षालय, पार्किंग, प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज और होल्डिंग एरिया में तलाशी ली।
11 नवंबर को चौरीचौरा एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से रवाना होने के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन के बी-4, बी-5, बी-6 व बी-7 कोच पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर जाकर फंस गए थे।