फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innova DCM strikes, killing eight

डीसीएम से टकराई इनोवा, आठ की मौत

Mon, 25 Apr 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Innova DCM strikes, killing eight
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई इनोवा - फोटो : amar ujala
अकबरपुर थानाक्षेत्र के शहजादपुर के पास शनिवार रात दो बजे इटावा से तिलक चढ़ाकर लौट रहे लोगों से भरी इनोवा विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम से टकरा गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। जिसका लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। हादसे में युवती के अलावा कार सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहपुर रोशनाई के रहने वाले मरदान सिंह ने अपनी बेटी अल्का उर्फ सोनी का रिश्ता इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव बरौला निवासी रामवीर सिंह भदौरिया के पुत्र अमित संग तय किया था। शनिवार को वह अपने रिश्तेदारों के साथ बरौला गांव लगुन लेकर गए थे। लौटते वक्त रात दो बजे नेशनल हाईवे-2 पर शहजादपुर ओवरब्रिज से उनकी कार उतरते ही सामने से आ रही कोल्ड ड्रिंक लदी डीसीएम से भिड़ गई।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद डीसीएम हाईवे पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा के परखचे उड़ गए।  इनोवा सवार मान सिंह (60) पुत्र विश्वनाथ, शिवानी(16) उर्फ पूनम पुत्री पुतान सिंह, शिवम (18) पुत्र पुतान सिंह निवासी फतेहपुर रोशनाई थाना अकबरपुर, संजय सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह(45) पुत्र अमर पाल, कार चालक कल्यान सिंह (40) पुत्र त्रिभुवन सिंह निवासी जुगराजपुर थाना सचेंडी कानपुर नगर, अविनाश सिंह (18) उर्फ सनी सिंह पुत्र नरायन सिंह निवासी चकरपुर कानपुर नगर, सुरेंद्र सिंह निवासी बिसलायां थाना अकबरपुर कानपुर देहात की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राहुल (25) पुत्र कृष्ण चंद्र निवासी गोपाल नगर नौबस्ता और कंचन(20)  पुत्री अनिल निवासी गोपाल नगर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अकबरपुर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा, हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। राहुल ने भी हैलट में दम तोड़ दिया। वहीं, कंचन को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है। वहीं मरदान सिंह दूसरी कार से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मरने वालों में मान सिंह, मरदान का भाई था। जबकि सभी करीबी रिश्तेदार थे।


हादसे के बाद चालक फरार 
हादसे की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल अखिलेश यादव, एसएसआई आदेश यादव, अमर सिंह, अशोक कुमार, राजकुमार फोर्स के साथ रात डेढ़ बजे मौके पर पहुंचे और उन्होंने क्रेन को बुला हाईवे पर पलटी पड़ी डीसीएम को सीधा करवाया और कार में फंसे लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। अकबरपुर कोतवाल अखिलेश यादव ने बताया कि डीसीएम चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed