फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent girl stomach filled with blood death due to infection 3 member panel doctors did postmortem kanpur

दर्दनाक: मासूम के पेट में भरा था खून, जिस्म के जख्मों ने दी दरिंदगी की इंतिहा की गवाही, पोस्टमार्टम में खुलासा

Mon, 29 May 2023 09:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 29 May 2023 09:54 AM IST
सार

कानपुर के चकेरी में 22 मई को मासूम दस साल के लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। एक महिला के टोकने पर वह उसे बुरी तरह धक्का देकर भाग गया था। इससे बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार को हैलट में उसकी मौत हो गई थी। बच्ची के पोस्टमार्टम के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
Innocent girl stomach filled with blood death due to infection 3 member panel doctors did postmortem kanpur
घटना के बाद तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुष्कर्म के प्रयास की दरिंदगी का शिकार हुई कानपुर के चकेरी की तीन साल की मासूम बच्ची का रविवार को पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम में उसके जिस्म के जख्मों ने दरिंदगी की इंतिहा की गवाही दी है। उसके पेट में खून भरा हुआ था। इसकी वजह से संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया जिससे सेप्टीसीमिया हो गया। सेप्टीसीमिया में संक्रमण खून में मिलकर हर अंग में चला जाता है। 
विज्ञापन


इसी वजह से एक के बाद दूसरा उसका अंग फेल होता चला गया। बच्ची की मौत का कारण सेप्टीसीमिया बताया जा रहा है। वह आंत की सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर रही थी। इसके पहले उसे पीआईसीयू में रखा गया था। इलाज करने वाले डॉक्टर दवाओं से उसके संक्रमण पर काबू न पा सके। इससे उसका सांस तंत्र भी फेल हो गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में उसके सिर में चोट नहीं मिली है। हैलट में उसके भर्ती रहने के दौरान सीटी स्कैन जांच कराई गई थी। उसमें सिर की चोट स्पष्ट नहीं हुई थी। उसके पेट में ही गहरी चोटे थीं। आंत फट गई थी। ऑपरेशन करने आंत जोड़ दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका व्यक्त की जा रही है कि आपरेशन के बाद भी उसके पेट में खून का रिसाव होता रहा। इसी से पोस्टमार्टम में पेट में खून भरा मिला। आंतों का संक्रमण और खून भरा होने से उसकी हालत बिगड़ती गई। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया है। रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी गई है।

बता दें कि सनिगवां निवासी तीन साल की बच्ची से 22 मई को पास की कॉलोनी में रहने वाले दस साल के लड़के ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। एक महिला के टोकने पर वह उसे बुरी तरह धक्का देकर भाग गया था। इससे बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। शनिवार को हैलट में उसकी मौत हो गई थी।

जननांगों से सैंपल लेकर बनाई गई 10 स्लाइडें
मासूम के साथ दुष्कर्म या कुकर्म हुआ था या नहीं इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम के दौरान जननांगों से सैंपल लेकर 10 स्लाइड भी बनाई गई हैं।

 

कार्रवाई करने की मांग
विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हेमंत सेंगर और जिला मंत्री अजय सिंह ने मृतका के घर पर परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि आरोपी के परिजन अवैध रूप से कॉलोनी में रह रहे हैं। पूर्व में आरोपी के परिजन कई गंभीर घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन पर भी कार्रवाई की जाए।

 

आरोपी के खिलाफ बढ़ाई जाएगी अपहरण, हत्या की धारा
थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत होने के बाद पुलिस अब नाबालिग आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या जैसी संगीन धाराओं को बढ़ाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि बालक से बातचीत के दौरान उसके बहुत शातिर किस्म के होने का पता चला था। उसकी मनोदशा समझने के लिए मनोचिकित्सक की राय भी ली जाएगी। बालक फिलहाल संप्रेक्षण गृह में है। विधिक राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed