फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent died due to drowning in well

UP: कुएं में डूबने से मासूम की मौत, विवाह समारोह में शामिल होने आया था बच्चा

Fri, 17 Jun 2022 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 17 Jun 2022 12:17 AM IST
सार

यूपी के कानपुर देहात में मासूम की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Innocent died due to drowning in well
अंकित की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के सिकंदरा में अमराहट डेरा गांव में शादी समारोह में शामिल होने आया पांच वर्षीय बालक खेलते समय कुएं में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बच्चे के शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन

अमराहट डेरा गांव निवासी कुंवर पाल सिंह के बेटे मिथुन की बुधवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए डेरापुर के जगम्मनपुर गांव निवासी वीरेंद्र पत्नी दीक्षा व बेटे अंकित (पांच) के साथ आया था। घर के बाहर खेलते हुए अंकित अचानक कुएं में गिर गया।
विज्ञापन


वहीं, काफी देर तक अंकित के न दिखने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोज शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर रिश्तेदारों ने कुएं में गिरने की आशंका जताई। इस पर सूचना देकर दमकल कर्मियों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने खोजबीन शुरू की तो अंकित का शव कुएं में दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मां दीक्षा बेसुध होकर गिर गई। शादी समारोह में मातम छा गया। दमकल कर्मियों ने बालक के शव को कुएं से निकाला। इसके बाद परिजन बालक का शव लेकर जगम्मनपुर गांव स्थित घर चले गए। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed