फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Innocent died due to car collision, accident happened in the circulating area of Central Station

Kanpur: कार की टक्कर से मासूम की मौत, सेंट्रल स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में हुआ हादसा, अज्ञात पर रिपोर्ट

Sat, 11 Nov 2023 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 11 Nov 2023 10:09 AM IST
सार

Kanpur News: जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगला की मां की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर फुटेज से मिले कार के नंबर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Innocent died due to car collision, accident happened in the circulating area of Central Station
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड सर्कुलेटिंग एरिया में टेंपो स्टैंड के पास गुरुवार रात फुटपाथ किनारे बैठी मां के पास खेल रही पांच साल की मासूम को तेजी से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक अस्पताल से वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन

सीतापुर के बिसवां थाना के सरैयां माफी ग्राम निवासी सुदामा देवी, अपनी दो बेटियों एक दो माह व दूसरी मंगला (5), अपनी मां गुड्डी और छोटे भाई नीरज के साथ ट्रेन से सेंट्रल स्टेशन पहुंची थीं। वे नीरज का कार्डियोलॉजी में कराने के लिए आई थीं। गुड्डी, नीरज को दिखवाने के लिए अस्पताल चली गईं।
विज्ञापन

इस दौरान रात को सुदामा गोद में बच्ची को लेकर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में फुटपाथ पर बैठकर मां और भाई का इंतजार कर रही थी। पास में ही उसकी मासूम बेटी मंगला खेल रही थी। तभी काले रंग की कार निकली और मंगला को टक्कर मार दी। मंगला लहूलुहान होकर वहीं गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक वाहन समेत फरार हो गया
सुदामा के चीखने चिल्लाने पर लोगों की भीड़ पहुंची और मंगला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच मंगला को उर्सला अस्पताल लेकर पहुंचा कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जीआरपी ने शुक्रवार शाम को मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। जीआरपी थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगला की मां की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर फुटेज से मिले कार के नंबर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी के फुटेज देखने के लिए करते रहे हंगामा
जीआरपी के अनुसार परिजन हादसे के बाद फरार हुए कार चालक का पता लगाने के लिए स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग करने लगे। हंगामे के कारण कागजी कार्रवाई में उन लोगों ने खुद देरी की। जीआरपी के अनुसार फुटेज में उन लोगों को कार का नंबर मिल गया है। उसके नंबर पर परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

भीख मांगने की बात पर परिजन बोले झूठ बोल रही पुलिस
हादसे की रिपोर्ट दर्ज करने बाद जीआरपी ने बताया कि मंगला के परिजन भीख मांगने का काम करते हैं। वहीं, परिजनों ने इस बात से इन्कार कर दिया। वह लोग सीतापुर में रहते हैं। उन्होंने पुलिस पर झूठ बोलने का आरोप लगा नाराजगी जताई।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस और जीआरपी
उर्सला अस्पताल में मंगला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उन्हें बताया मामला हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र का है। इसके बाद हरबंश मोहाल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना स्थल जीआरपी का बताया। पुलिस पुलिस सीमा विवाद में दो घंटे तक उलझी रही। आखिर में जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज की।

कार्रवाई में लगा वक्त, तीसरे दिन हो सकेगा पोस्टमार्टम
हादसा गुरुवार शाम सात से नौ बजे के बीच का बताया गया। उर्सला से लिखापढ़ी की कार्रवाई करते जीआरपी को काफी वक्त लगा। इसके बाद शव को उर्सला की मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार शाम चार बजे बच्ची के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया। इसके बाद पंचनामा के कागज ऑफिस पहुंचे।

हंगामे के चलते प्रक्रिया में देरी हुई
समय ज्यादा होने के कारण अब शव का पोस्टमार्टम तीसरे दिन शनिवार को हो सकेगा। वहीं, जीआरपी के अनुसार परिजन हादसे के बाद कार चालक का पता लगाने के लिए स्टेशन व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इससे प्रक्रिया पूरी करने में देरी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed