{"_id":"65ede93098ddc68a45048a7c","slug":"innocent-child-missing-from-outside-the-house-found-in-the-field-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-109887-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घर के बाहर से लापता मासूम खेत में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घर के बाहर से लापता मासूम खेत में मिली
Sun, 10 Mar 2024 10:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
रूरा। थानाक्षेत्र के अंबरपुर गांव में घर के बाहर रविवार को खेल रही मासूम बालिका लापता हो गई। परिजन बेहाल हो गए। पुलिस ने एक कुएं में बालिका की तलाश शुरू की। इधर सात घंटे बाद पुलिस को वह खेत के पास आते हुए मिली।
अंबरपुर गांव निवासी अरुण पाल किसान है। रविवार सुबह उसकी बेटी अनन्या उर्फ सिस्टर (8) घर के बाहर खेल रही थी। वह एक निजी स्कूल में कक्षा एक में पढ़ती है। करीब 10 बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने ध्यान दिया तो बच्चों के बीच अनन्या नहीं थी। इस पर उन्होंने जानकारी की लेकिन बच्चे कुछ बता नहीं पाए। पिता अरुण पाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता से रिपोर्ट दर्ज की। दरोगा क्षेत्रपाल, राकेश सिंह व राजेश पुलिस बल के साथ पहुंचे। गांव व आसपास उसकी तलाश शुरू कराई। इसी बीच थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। गांव के बाहर की तरफ स्थित एक कुएं में कांटे डालकर अनन्या की पुलिस तलाश कर रही थी। जबकि दूसरी टीम गांव में उसकी सुराग रस्सी के लिए लगी थी। इधर शाम होने लगी तो पुलिस कुछ परेशान नजर आयी। जबकि मासूम बालिका के पिता व मां मां रेखा भी बेहाल होने लगे। इसी बीच अनन्या खेत की ओर से आती दिखाई दी। इसपर पुलिस उसके पास पहुंची तो वह रोने लगी। हालांकि वह कुछ बता नहीं सकी है। थानाध्यक्ष देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि लापता हुई मासूम को सात घंटे में बरामद कर लिया गया। मासूम घबराई हुई है। इसकी वजह से वह कुछ बता नहीं पा रही है कि वह खुद खेत की तरफ गई या फिर उसे कोई लेकर गया। एसआई क्षेत्रपाल सिंह सोलंकी को भेजा गया है। बच्ची की तलाश की जा रही।