{"_id":"5cceb2dabdec2207456337ff","slug":"injured-teacher-in-election-duty-dies-during-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चुनाव ड्यूटी के समय घायल हुए शिक्षक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चुनाव ड्यूटी के समय घायल हुए शिक्षक की उपचार के दौरान मौत
Sun, 05 May 2019 07:28 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 May 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक महाराज किशोर मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव ड्यूटी के दौरान बस में करंट लगने से घायल हुए महोबा के पनारा गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय के 59 वर्षीय प्रधानाध्यापक महाराज किशोर मिश्रा की आज रीजेंसी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
किदवई नगर वाई ब्लॉक निवासी महाराज किशोर मिश्र की चौथे चरण में महोबा के सुनौचा प्राइमरी विद्यालय में ड्यूटी लगी थी। 28 अप्रैल को महाराज किशोर बस से मतदान स्थल जा रहे थे।
विज्ञापन
किदवई नगर वाई ब्लॉक निवासी महाराज किशोर मिश्र की चौथे चरण में महोबा के सुनौचा प्राइमरी विद्यालय में ड्यूटी लगी थी। 28 अप्रैल को महाराज किशोर बस से मतदान स्थल जा रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
रास्ते में कैमाहा कबरई के पास बस की छत पर हाई टेंशन लाइन का तार छू गया था। जिससे बस में करंट उतर गया और अफरा-तफरी मच गई थी। इस दौरान महाराज किशोर करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे।
आनन-फानन में साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया। यहां से परिजन उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए।
आनन-फानन में साथियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया। यहां से परिजन उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल ले गए।
विज्ञापन
यहां आज उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे पीयूष ने बताया कि घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी केवल एक बार आए थे और उन्हें 25000 रुपए की चेक देकर गए थे।
आरोप है कि इस बीच उन्होंने जिलाधिकारी से उपचार के लिए कहा तो उन्होंने निजी फंड से इलाज कराने की बात कही। सरकार की तरफ से उन्हें कोई भी मदद नहीं मिली है।
आरोप है कि इस बीच उन्होंने जिलाधिकारी से उपचार के लिए कहा तो उन्होंने निजी फंड से इलाज कराने की बात कही। सरकार की तरफ से उन्हें कोई भी मदद नहीं मिली है।