{"_id":"5972465d4f1c1b47458b481c","slug":"injection-have-failed-joya-dies-due-to-dog-bite","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंटीरैबीज इंजेक्शन हुआ फेल!, कुत्ता काटने की वजह से जोया की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंटीरैबीज इंजेक्शन हुआ फेल!, कुत्ता काटने की वजह से जोया की मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महीने भर पहले कुत्ता काटने से जख्मी हुई जोया की गुरुवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जोया के मुंह व नाक से पानी आया और उसकी मौत हो गई। घरवालों ने उसे तीन बार एंटीरैबीज का इंजेक्शन लगवाया था इसके बाद भी इंजेक्शन ने कोई असर नहीं दिखाया जिसके कारण जोया अब इस दुनिया में नहीं है।
फर्रुखबाद शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिलसरा के रहने वाले रफ्फन खां के मुताबिक उनकी पुत्री जोया (6) को 1 जून को कुत्ते ने काट लिया था। उन्होंने 1, 3 व 7 जून को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए थे। गुरुवार को जोया की तबियत अचानक खराब हो गई। उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में जोया के मुंह व नाक से पानी आया और उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए।
रफ्फन ने बताया कि जोया की हालत बिगड़ने पर जब उन्होंने उसे नर्सिंग होम में दिखाया तो चिकित्सक ने बताया कि शरीर में रैबीज फैल गया है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धन सिंह ने बताया कि किसी और कारण से बालिका जोया की मौत हुई होगी। एंटी रैबीज की वैक्सीन लगाने से कोई नुकसान नहीं होता है। उन्होंने मरीज तो देखा नहीं है इसलिए मौत के कारण के बारे में कुछ नहीं बता सकते।