{"_id":"621e2a0b065fe270c51630c2","slug":"inflation-will-increase-due-to-increase-in-the-price-of-commercial-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से भड़केगी महंगाई की आग, होली के पहले 105.50 रुपये की बढ़त से कारोबारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से भड़केगी महंगाई की आग, होली के पहले 105.50 रुपये की बढ़त से कारोबारी परेशान
Wed, 02 Mar 2022 02:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:50 PM IST
सार
कॉमर्शियल सिलिंडर में 105.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे खाने की चीजें महंगी हो सकती हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यवसाय में होता है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली के पहले कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने से महंगाई में भी इजाफा हो सकता है। खाद्य तेलों के दाम पहले से ही बढ़े चल रहे हैं। अब कॉमर्शियल सिलिंडर में 105.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इससे खाने की चीजें महंगी हो सकती हैं। कॉमर्शियल सिलिंडर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यवसाय में होता है। नमकीन आदि के कारखानों व होटलों, रेस्टोरेंट में इनकी खपत होती है।
बातचीत
नवंबर में 267 रुपये प्रति सिलिंडर दाम बढ़े थे। दोबारा भाव बढ़ना होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के लिए चिंता की बात है। वैश्विक अशांति के कारण निकट भविष्य में दाम गिरने की उम्मीद भी नहीं है। सरकार को 18 फीसदी जीएसटी कम करके या खत्म करके राहत देनी चाहिए। - राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर होटल गेस्ट हाउस स्वीट्स एंड रेस्टोरेट एसोसिएशन
सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी का सीधा असर खाने के दामों पर पड़ता है। नई दरें लागू होने के साथ ही दाम भी बढ़ जाते हैं। कोरोना के चलते पिछले तीन साल से कारोबारी मेन्यू कार्ड के रेट नहीं बढ़ा पा रहे हैं। 2019 में 1150 रुपये प्रति सिलिंडर का दाम था। अब इसके रेट 2200 (गो गैस 21 किलो) हो गए हैं। - विकास मल्होत्रा, एक्जीक्यूटिव सदस्य, होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन नार्दर्न इंडिया
विज्ञापन
नमकीन बनाने में सिलिंडर की सबसे ज्यादा खपत होती है। खाद्य तेल रिफाइंड, मसालों के दाम तो पहले से ही तेज हैं। त्योहार से पहले सरकार ने व्यापारियों को बड़ा झटका दिया है। इसका असर खाने की चीजों में दिखेगा। - निर्मल त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष, उप्र नमकीन निर्माता संघ