फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inflation hits common man, diesel and petrol prices hiked for the third time in 10 days

Kanpur News: आमजन पर महंगाई की मार, 10 दिन में तीसरी बार बढ़े डीजल-पेट्रोल के दाम

Mon, 25 May 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 25 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits common man, diesel and petrol prices hiked for the third time in 10 days
कानपुर देहात। महंगाई कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग 5-5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं सीएनजी 97.25 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता और मध्यम वर्ग के बजट पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

तेल कंपनियों ने शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल में 87 पैसे व डीजल में 91 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं, सीएनजी एक रुपये महंगी कर दी है। इससे जनपद में 98.23 रुपये प्रति लीटर मिलने वाले पेट्रोल के दाम 99.03 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। वहीं जो डीजल 91.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था वह अब 92.46 रुपये प्रति लीटर मिलने लगा जबकि 97.25 रुपये प्रति किलो मिलने वाली सीएनजी अब 98.25 रुपये प्रति किलो में मिल रही है। इसने जिले के 3,09,954 वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कानपुर-इटावा हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के मैनेजर सुखवीर सिंह ने बताया कि ईंधन के लगातार बढ़ रहे दाम से उपभोक्ता असमंजस की स्थिति में है। आगे फिर से रेट बढ़ने की आशंका के चलते पंपों पर पहुंच ज्यादा से ज्यादा पेट्रोल भरवाना चाह रहे हैं। हालांकि कंपनियों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल तेल के दाम अब स्थिर रहने की संभावना है। सरकार बढ़ते दामों पर लगाम लगाने के पूरे प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
बोले लोग-
ईंधन के दाम बढ़ने से पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आमजन पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। परिवहन लागत बढ़ने से सब्जी हो या अन्य खाद्य सामग्री सभी चीजों के दाम बढ़ेगे। आपूर्ति श्रृंखला के महंगे होने से थोक व्यापारी और खुदरा विक्रेता बढ़े हुए खर्चों को अंत में ग्राहकों से ही वसूल करते हैं, जिससे दैनिक उपयोग की सभी चीजें महंगी हो जाती हैं। - कल्लू पांडेय, रूरा
...............................
खेती किसानी होगी महंगी, किसान होगा परेशान
एक तरफ किसान मौसम की मार झेल ही रहा है, वहीं दूसरी तरफ डीजल के बढ़ते दाम की वजह से खेती किसानी और महंगी हो जाएगी। खेती में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और परिवहन के लिए महंगा डीजल किसानों की जेब पर भारी पड़ रहा है। इससे अन्नदाता आर्थिक संकट और भारी मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। - रमेश, भिखनापुर
....................
डीजल के दाम बढ़ने से बचत में करनी पड़ रही कटौती
डीजल व पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ने से सवारी वाहन संचालकों के मासिक बजट पर भारी दबाव पड़ा है। एक तरफ सवारियों के लिए मारा मारी थी ही उस पर डीजल के दाम बढ़ने से समस्या बढ़ गई है। हालांकि संचालकों ने अभी किराये की दर पर बढ़ोतरी करने का निर्णय नहीं लिया है। सभी रोडवेज बसों के किराये बढ़ाए जाने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। - सुबोध अवस्थी, निजी बस संचालक

............................
ट्रांसपोर्टेशन में हो रहा घाटा
डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों को घाटे का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह सभी बंदी की कगार पहुंच जाएंगे। अब ट्रांसपोर्टेशन चार्ज बढ़ाए जाने पर विचार किया जा रहा है। माल-भाड़ा में 10 फीसदी तक बढ़ोतरी की जा सकती है। जल्द ही नई दरों से लोडिंग की जाएगी। हालांकि इसका सीधा असर आमजन पर पड़ेगा। - पवन शुक्ला, ट्रांसपोर्टर
......................
जिले में 10 दिनों में ईंधन के बढ़े दामों पर एक नजर-
तारीख - पेट्रोल - डीजल - सीएनजी
14 मई तक - 94.55 - 87.63 - 95.25
15 मई - 97.37 - 90.64 - 95.25
19 मई - 98.23 - 91.55 - 97.25
23 मई - 99.03 - 92.46 - 98.25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed